अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 5 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 5 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार


देहरादून। “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत दून पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन पेटी अंग्रेजी और दो पेटी देशी शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी सीज किया गया है।
कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चार आरोपियों ऋषभ दुबे, पदम बहादुर थापा, योगेश सरोज और कामेन्द्र कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 114 पव्वे, 11 हॉफ अंग्रेजी शराब, 52 टेट्रा पैक देशी शराब और एक स्कूटी बरामद हुई। वहीं कोतवाली नगर पुलिस ने लक्खीबाग क्षेत्र से जीत नामक आरोपी को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *