हीट वेव अलर्ट: बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीईओसी 24×7 अलर्ट मोड पर

हीट वेव अलर्ट: बढ़ती गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीईओसी 24×7 अलर्ट मोड पर


देहरादून। बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24×7 सक्रिय कर दिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दून और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस,फाइव फ्लूडस और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगर निकायों को बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, वाटर टैंकर, छायादार स्थल और अस्थायी शेड की व्यवस्था करने को कहा गया है। विद्युत और पेयजल विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण स्थलों और औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के लिए कार्य समय सुबह और शाम तक सीमित रखने तथा पर्याप्त पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने आमजन से दोपहर की तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *