श्रीनगर बेस अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं होंगी मजबूत, मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार

श्रीनगर बेस अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं होंगी मजबूत, मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में मरीजों को बेहतर उपचार, मजबूत रेफर प्रणाली और इमरजेंसी सेवाओं को अधिक व्यवस्थित बनाने पर चर्चा हुई।
प्राचार्य ने बताया कि चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी और टिहरी के अस्पतालों से रेफर होने वाले मरीजों की जानकारी पहले ही बेस अस्पताल को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों के पहुंचने से पहले उपचार की तैयारी पूरी की जा सके। साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश, दून अस्पताल और जौलीग्रांट अस्पताल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। अस्पताल में जल्द इमरजेंसी कंट्रोल ऑफिसर रूम बनाया जाएगा और मरीजों के प्राथमिक उपचार के लिए रिस्पांस टाइम तय किया जाएगा। मरीज सहायता के लिए पीआरओ को वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं अस्पताल परिसर में शराब पीकर हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *