पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइबर, महिला व सड़क सुरक्षा का पाठ

पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइबर, महिला व सड़क सुरक्षा का पाठ


उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “अभया” अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने ऐंजेल इंटरनेशनल एकेडमी और अजीम प्रेमजी स्कूल, मातली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
उपनिरीक्षक गीता ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही डायल-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और उत्तराखंड पुलिस ऐप की उपयोगिता बताई। आरक्षी नवीन रमोला ने बच्चों को मानव तस्करी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के व्यावहारिक अनुभव साझा करते हुए बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य व शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *