पीएनबी खाताधारक के खाते से 2.73 करोड़ का गबन करने वाले कर्मचारी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच हजार का रखा था ईनाम
 

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। पीएनबी बैंक के खाताधारक के खाते से 2 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपयों को निकालकर गबन कर चुके आरोपी बैंक कर्मचारी को नगर कोतवाली पुलिस ने 14 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वसूली कैसे होगी, ये तो बाद में निर्भर होगा, लेकिन गबनकारी अब सलाखों के पीछे रहेगा।
23 मार्च — 2025 को वादी हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोडा खडखडी हरिद्वार ने तहरीर दी कि गौरव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौडा हरिद्वार द्वारा बैक में सरकारी कर्मचारी रहते हुए पीएनबी बैक शाखा खडखडी हरिद्वार से मेरे खाता संख्या से षडयंत्र के तहत धोखाधडी कर पैसे निकाल लिए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा -173/2025 धारा-120बी 409,420, भादवि, बनाम गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार पंजीकृत किया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी पर ईनाम घोषित किया। नगर कोतवाल कुंदल सिंह राणा ने बताया कि आरोपित शातिर किस्म होने के चलते हुए लगातार स्थान बदल रहा था। लेकिन पुलिस टीम ने मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर (ईनामी) आरोपित गौरव कुमार उपरोक्त को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 से पकड़ लिया।  
आरोपी का नाम एवं पता
गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल पता केयर आफ पप्पू नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0।  
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
नगर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई नवीन नेगी, दीपक ध्यानी, कांस्टेबल शिवानन्द, वसीम, मुकेश उनियाल का सहयोग रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *