चमोली में आकाशीय बिजली से 413 भेड़-बकरियों की मौत

चमोली। निजमूला घाटी स्थित गौणा-भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 413 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर राजस्व, पशुपालन और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया और नुकसान का आकलन किया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी असीम देब ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरना घटना का मुख्य कारण पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रभावित पशुपालकों को नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।