बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना


रूद्रप्रयाग। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के उपलक्ष्य में श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से आयोजित पूजा में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।
बदरीनाथ धाम में महाभिषेक, वेदपाठ और हवन-यज्ञ, जबकि केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसे जनता के विश्वास और विकास नीतियों की जीत बताया। दोनों धामों में श्रद्धालुओं ने भी देश की उन्नति के लिए मंगलकामनाएं कीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल जीत पर मनाया जश्न

श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा मंडल कार्यालय में पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बंगाल चुनाव के अनुभव साझा करते हुए इसे विकास और सुशासन की नीतियों की जीत बताया। डॉ. रावत ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने और सांसद अनिल बलूनी ने चुनाव प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

लक्सर पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद लक्सर के सुल्तानपुर आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *