चारधाम यात्रा हेतु दो क्रेनों को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

चमोली। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त दो क्रेनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया।
यात्रा मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव, वाहन खराब होने या भूस्खलन जैसी स्थितियों में ये क्रेन तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करेंगी तथा बाधित यातायात को सुचारू बनाएंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।