राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां तेज

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां तेज


रुद्रप्रयाग। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए 07 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीबी मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने को कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के 1620 स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष आयु के 57,034 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी, जबकि छूटे बच्चों को 14 मई को कवर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *