युवाओं को मिला कानून पालन और नशा मुक्ति का संदेश

चमोली। कर्णप्रयाग स्थित डॉ. शिवानन्द नौटियाल पीजी कॉलेज में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने युवाओं को कानून का सम्मान, साइबर सतर्कता और नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर विस्तार से जानकारी दी गई। एसपी ने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।