कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में दी जानकारी

कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में दी जानकारी


उत्तरकाशी। रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. पंकज पंत की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ डी.पी. बलूनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कैरियर चयन के महत्वपूर्ण गुर बताए।
विशेषज्ञों ने बैंकिंग, फोरेंसिक साइंस, रक्षा सेवाओं और विज्ञान क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर चुनने की सलाह दी। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अक्षय कुमार ने बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. राजे सिंह ने साइंस व फोरेंसिक क्षेत्र के अवसरों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। अंत में नोडल अधिकारी प्रो. मधु थपलियाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *