अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मनेरा बाईपास स्थित ऋषिराम स्कूल के पास चेकिंग के दौरान शुभम और विनोद को कुल 9.04 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज है और अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *