लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, पाया काबू
पौड़ी। कोटद्वार के माल गोदाम स्थित लकड़ी के एक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस कोटद्वार मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी फायर सर्विस और नजीबाबाद से अतिरिक्त दमकल टीमें भी बुलाई गईं। संयुक्त टीमों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।