बैठक में आंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की रणनीति तैयार

बैठक में आंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की रणनीति तैयार


हरिद्वार। लक्सर में विधायक मो. शहजाद के कैंप कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में हरिद्वार स्थित प्रदेश कार्यालय में होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *