महंत शिवम बने भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकारी अध्यक्ष

महंत शिवम बने भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकारी अध्यक्ष


हरिद्वार। भारत तिब्बत सहयोग मंच की दिल्ली में आयोजित बैठक में भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम के महंत शिवम महाराज को उत्तराखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर की गई। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि महंत शिवम महाराज का सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लंबा अनुभव रहा है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि मंच का लक्ष्य तिब्बत की स्थिति, कैलाश मानसरोवर मार्ग और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाना है। संत समाज ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *