14 अप्रैल को सभी विद्यालयों में मनाई जाएगी अम्बेडकर जयंती

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी।
विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत स्कूलों में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें भाषण, निबंध, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद और नाटक प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराना है, ताकि उनमें सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ सके। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में “वंदे मातरम्” का दैनिक गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो सके।