महिला व बाल सुरक्षा को लेकर दिया त्वरित कार्रवाई पर जोर

महिला व बाल सुरक्षा को लेकर दिया त्वरित कार्रवाई पर जोर


पौड़ी। पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल की अध्यक्षता में कोतवाली कोटद्वार में महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पुलिस विभाग के साथ विभिन्न सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार, पॉक्सो मामलों, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और संवेदनशील कार्रवाई पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *