जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने दी लापरवाही पर सख्त चेतावनी

टिहरी। नितिका खंडेलवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपखण्ड जनगणना अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान सीएमएमएस पोर्टल एवं एचएलबीसी पोर्टल पर कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। कुछ अधिकारियों द्वारा कार्य पूर्ण न किए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी उपस्थित रहे।