1.032 किलो चरस संग 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी। कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने तेखला पुल के पास से दो नशा तस्करों को 1.032 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तस्कर चरस को तराई क्षेत्र में बेचने की फिराक में थे। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी कमलेश उपाध्याय ने टीम की सराहना करते हुए 2500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।