नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक

नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी श्री नंदा देवी राजजात की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार गोपेश्वर में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत कार्यों को समय से पूरा किया जाए और राजजात मार्ग व पड़ावों की एसेट मैपिंग सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, पैदल मार्ग और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की 60 योजनाओं के लिए करीब 17849.65 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *