लक्सर फ्लाईओवर की जर्जर हालत पर भड़के पूर्व मंत्री

लक्सर फ्लाईओवर की जर्जर हालत पर भड़के पूर्व मंत्री


हरिद्वार/लक्सर। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने लक्सर फ्लाईओवर का निरीक्षण कर उसकी जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना भारी ट्रैफिक के बावजूद दो महीने से मरम्मत नहीं हुई, जबकि नीचे ही पीडब्ल्यूडी कार्यालय मौजूद है। स्थानीय लोगों की शिकायतों पर भी कार्रवाई न होने को उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया। आनंद ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत शुरू करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि देरी होने पर किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *