वार्षिक समारोह में बच्चों को मिले उपहार, खिल उठे चेहरे

वार्षिक समारोह में बच्चों को मिले उपहार, खिल उठे चेहरे


लंबगांव। श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान दीनगांव का 10वां वार्षिक समारोह “नवसृजन शिक्षा संवाद” के रूप में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग व होमवर्क डायरी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव है। प्रधानाचार्य हेमराज राणा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अभिभावक व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *