वाहन चोरी की 2 घटनाओं का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई स्कूटी चोरी की दो घटनाओं का दून पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दोनों स्कूटियां भी बरामद कर ली हैं।
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी (यूके-07-एचएफ-6737) के मामले में अरविन्द (27) निवासी रानी पोखरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा (यूके-14-एम-0148) के साथ आयुष चौधरी (19) निवासी मेरठ को जंगलात बैरियर ढालवाला के पास पकड़ा गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।