आप हमेशा रहेंगे पुलिस परिवार का हिस्सा, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई

आप हमेशा रहेंगे पुलिस परिवार का हिस्सा, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई


देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून में माह मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी सभी कर्मी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे और भविष्य में भी विभाग उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और ड्यूटी के दौरान आई चुनौतियों व उनके समाधान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कुल 8 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें जयेन्द्र प्रसाद, रवि प्रकाश, नरेश कुमार, मनोरथ प्रसाद, राजेन्द्र सिंह, रामनाथ असवाल, जयवीर सिंह नेगी एवं सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे। समारोह में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *