प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का हो रहा चहुंमुखी विकास: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का हो रहा चहुंमुखी विकास: मुख्यमंत्री


देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित ऑर्चिड बैंक्वेट हॉल में रायपुर विधानसभा की ओर से “विधानसभा सम्मेलन-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में पेयजल, परिवहन, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं तथा समान नागरिक संहिता जैसे निर्णयों से महिलाओं को सशक्त किया गया है। प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए भाजपा की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम” को दोहराया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया, जबकि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *