नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा को मिला जनसमर्थन

नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा को मिला जनसमर्थन


देहरादून। “नशा छोड़ो, भारत जोड़ो” यात्रा के तहत शिवपुरी विशाल कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नव प्रभात ने कहा कि स्मैक और ड्रग्स युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर इसे जनआंदोलन बनाएं और नशे के खिलाफ आवाज उठाएं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *