फरार शातिर महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, 9 लाख की ज्वेलरी बरामद

फरार शातिर महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, 9 लाख की ज्वेलरी बरामद


देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दून पुलिस ने फरार चल रही शातिर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये मूल्य के आभूषण सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अशोक कुमार रावत निवासी मियांवाला ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार सहित नोएडा गए हुए थे, इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में एक अभियुक्त मोहम्मद सुहैल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में उसने चोरी का शेष माल एक महिला के पास होने की जानकारी दी, जो घटना के बाद से लगातार फरार थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर 29 मार्च 2026 को हर्रावाला क्षेत्र से अभियुक्ता गुलअफशा (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की ज्वेलरी, गणेश जी की प्रतिमा तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *