होटल संचालक पर कैमरे से ताकझांक का आरोप

होटल संचालक पर कैमरे से ताकझांक का आरोप

हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित नीलम होटल गली में एक होटल संचालक पर पड़ोसी घरों की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगा है। प्रीतम भवन नामक आवासीय मकान को होटल के रूप में संचालित किया जा रहा है, जहां से कथित रूप से कैमरे अन्य घरों की ओर लगाए गए हैं।
स्थानीय निवासी मुन्नी चौहान ने आरोप लगाया कि होटल संचालक उनके घर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा है और किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के लिए होटल संचालक और मालिक जिम्मेदार होंगे। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *