हुड़दंगियों पर नकेल, 42 गिरफ्तार, 80 वाहनों का चालन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / उदित पांडे,
देहरादून। एसएसपी के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन नाईट वॉच” के तहत जनपद में सघन रात्रि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर व देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने व्यापक कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 42 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग और नियम उल्लंघन पर 45 अन्य वाहन भी सीज किए गए। 80 वाहन चालकों के खिलाफ चालान कर 46,000 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 1500 से अधिक वाहनों और 1600 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर 64 लोगों को थाने लाया गया, जबकि 38 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 9,500 का जुर्माना किया गया।