विभागीय इंजीनियरों की हड़ताल से कामकाज ठप

विभागीय इंजीनियरों की हड़ताल से कामकाज ठप


हरिद्वार। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। पीडब्ल्यूडी, एचआरडीए, जल निगम, सिंचाई, पेयजल और निर्माण समेत 18 विभागों के हजारों इंजीनियर काम से विरत रहे, जिससे कार्यालयों में सन्नाटा और कामकाज ठप पड़ गया।
मायापुर स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने 27 सूत्रीय मांगों के समाधान में ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वेतन विसंगति, प्रोन्नति वेतनमान, पेंशन सुधार और 5400 ग्रेड पे जैसी लंबित मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इस हड़ताल से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *