प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं युवा

हरिद्वार। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने जोगेंद्र मावी के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का रामनगर स्थित आवासीय कार्यालय पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी मिशन-2027 के तहत युवा जोड़ने, पार्टी की विचारधारा का प्रचार-प्रसार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी। विक्रम भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की योजनाओं से सभी वर्ग विशेषकर युवा संतुष्ट हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देव विख्यात भाटी, जिला मंत्री राहुल शर्मा, मीडिया संयोजक चेतन यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।