सघन चेकिंग अभियान चलाकर 45 वाहनों को किया सीज

सघन चेकिंग अभियान चलाकर 45 वाहनों को किया सीज


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अलग-अलग टीमों ने सीमावर्ती चैक पोस्ट, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और आंतरिक मार्गों पर आकस्मिक चेकिंग की।
इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 45 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सभी 45 वाहनों को सीज किया गया। 1118 वाहनों की जांच की गई और 800 से अधिक व्यक्तियों से सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 116 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें। इसके अतिरिक्त 76 व्यक्तियों को 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 38,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 77 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान कर 19,250 रुपये का जुर्माना किया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *