तकनीकी शिक्षा के विस्तार में अहम कदम, आठ नए पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे स्थापित

तकनीकी शिक्षा के विस्तार में अहम कदम, आठ नए पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे स्थापित


देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तकनीकी शिक्षा विभाग की पहली बैठक में आठ नए पॉलीटेक्निक कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की। नए कॉलेज चोपता (रूद्रप्रयाग), पोखरी (चमोली), पौड़ी व सतपुली (पौड़ी), नई टिहरी, टिपली (उत्तरकाशी), कपकोट (बागेश्वर) और पिथौरागढ़ में स्थापित होंगे।
बैठक में डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय और पॉलीटेक्निक संस्थानों में लंबित शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर पदों पर स्थायी नियुक्तियां शीघ्र की जाएं। इसके अलावा निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकता वाले संस्थानों के लिए डीपीआर तैयार कर शीघ्र शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग में पदोन्नति और विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी प्राथमिकता में रहेगी। बैठक में तकनीकी शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित थे। डॉ. रावत ने प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित कर योजनाओं और नवाचारों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *