डीएम ने सैंपलिंग तेज करने और मिलावटखोरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

डीएम ने सैंपलिंग तेज करने और मिलावटखोरों पर कार्रवाई के दिए निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में खाद्य सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
डीएम ने सैंपलिंग लक्ष्यों में कमी पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। रुद्रपुर प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट में देरी पर भी सख्ती दिखाते हुए समयबद्ध रिपोर्ट सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जनपद स्तर पर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, ईट राइट कैंपस के तहत संस्थानों का पंजीकरण, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब प्रस्ताव तैयार करने तथा स्लॉटर हाउस एक माह में संचालित करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *