गुमशुदा युवती को हिमाचल प्रदेश से पुलिस ने किया बरामद

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने 18 वर्षीय गुमशुदा युवती को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया। युवती के पिता विशन सिंह राणा की तहरीर पर 10 मार्च 2026 को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर खोजबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह परेशान होने के कारण बिना बताए हिमाचल प्रदेश चली गई थी। बरामदगी के बाद उसे काउंसलिंग प्रदान की गई।