चमोली में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

चमोली। जनपद में जनगणना 2027 की तैयारियों को गति देते हुए जिला सभागार गोपेश्वर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 30 फील्ड ट्रेनर्स को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी, जो दो चरणों में संपन्न होगीकृमकान सूचीकरण व आवास गणना तथा जनसंख्या गणना। प्रशिक्षण में मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संकलन, जीपीएस आधारित सीमांकन और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।