वन अधिकारी से मारपीट मामले में दो आरोपी चिन्हित

वन अधिकारी से मारपीट मामले में दो आरोपी चिन्हित


देहरादून। कालसी चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल ने थाना विकासनगर में मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की शाम हरिपुर पार कर बाड़वाला क्षेत्र में यमुना नदी की ओर जा रहे एक डंपर का वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मनीष चौहान और अरुण चौहान को चिन्हित कर पूछताछ के लिए थाने लाया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *