पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा को सकुशल किया बरामद

पुलिस ने नाबालिग गुमशुदा को सकुशल किया बरामद


देहरादून। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत दून पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गुमशुदाओं की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। थाना बसंत विहार क्षेत्र से एक नाबालिग के गुम होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर तलाश की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई। पुलिस के अथक प्रयासों से नाबालिग को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *