आपसी विवाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से किया हमला
देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में आपसी विवाद के दौरान प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस के अनुसार युवक और युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती के किसी अन्य युवक से संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।