अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: घातक बीमारियों में आयुष्मान से उपचारित हुई 3. 49 लाख महिलाएं

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। महिला सशक्तिकरण व मातृशक्ति के स्वास्थ्य रक्षा के प्रयासों में आयुष्मान योजना भूमिका में बेहद अहम रही है। प्रदेश में आयुष्मान की निशुल्क उपचार सुविधा की मदद से तीन लाख से अधिक महिलाओं ने कैंसरए कैटरेक्टए ब्रेस्ट केंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को परास्त किया है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में एक साल में 3.49 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों ने कैंसर समेत अन्य घातक ब्याधियों के उपचार हेतु आयुष्मान योजना की निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठाया है। घातक बीमारियों के कुल प्रतिशत को देखा जाए तो 48.02 प्रतिशत महिला लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति है जिसने प्रत्येक लाभार्थी को उपचार खर्च की चिंता से मुक्त किया है। अब आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी भी निसंकोच होकर आयुष्मान के अंतर्गत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
और ब्याधियों से छुटकारा पा रही हैं। महिला दिवस के अवसर एसएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रदेश की सभी मातृशक्ति से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व जरूरत पड़ने पर आयुष्मान योजना की निशुल्क उपचार सुविधा की जानकारियोें को लेकर जागरूक रहने की अपील की।

महिलाओं की गंभीर ब्याधियों का हुआ निदान
बीमारी उपचारित लाभार्थी
कैंसर 20556
गॉल ब्लाडर 27456
कैटरैक्ट 65342
डायलिसिस 34602
ब्रेस्ट केंसर 7596
हाइस्टरैक्टॉमी 9280
जनरल मेडिसिन 169663
आर्थाेपैडिक्स 15485
कुल 349980
कैंसर 20556
गॉल ब्लाडर 27456
कैटरैक्ट 65342
डायलिसिस 34602
ब्रेस्ट केंसर 7596
हाइस्टरैक्टॉमी 9280
जनरल मेडिसिन 169663
आर्थाेपैडिक्स 15485
कुल 349980