सत्यापन अभियान के दौरान हत्या के मामले का अभियुक्त दबोचा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बाबा के वेश में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जयवीर खत्री निवासी चमोली बताया। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ वर्ष 2020 में थाना थराली, चमोली में हत्या का मुकदमा दर्ज है। जमानत पर छूटने के बाद वह फरार चल रहा था और बाबा के वेश में रह रहा था। पुलिस ने संबंधित थाना को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।