अलकनंदनी सम्मान समारोह में 30 महिलाओं का हुआ सम्मान

अलकनंदनी सम्मान समारोह में 30 महिलाओं का हुआ सम्मान


श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम श्रीनगर की ओर से भव्य अलकनंदनी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्य, शिक्षा, राजनीति, स्वरोजगार, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी ने पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को अलकनंदनी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। साथ ही नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देने वाली महिला पर्यावरण मित्रों तथा महिला पार्षदों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के बाद माँ नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति द्वारा ‘महिला चक्रव्यूह’ का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसरों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। वहीं महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, गायत्री बिष्ट, शशि पंवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *