होली मिलन में पत्रकारों व समाजसेवियों को किया सम्मानित

होली मिलन में पत्रकारों व समाजसेवियों को किया सम्मानित
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। सत्यम हेल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित पाठशाला परिवार ने भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने निःशुल्क शिक्षा पहल को सराहनीय बताया। डॉ. आरके सिंह ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने शिव तांडव, मैया यशोदा तथा गढ़वाली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी ने होली की शुभकामनाएं देकर शिक्षा और समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *