कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेख प्रबंधन और जनसुनवाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, प्रविष्टियों के नियमित अद्यतन तथा ऑनलाइन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। महिला मुख्य आरक्षी उर्मिला को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। एसएसपी ने फरियादियों से संवाद कर शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। स्वच्छता, मालखाना, शस्त्रागार और अनुशासन की भी समीक्षा कर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *