होली मिलन समारोह में फूलों की होली से महका वातावरण

होली मिलन समारोह में फूलों की होली से महका वातावरण


चौरास/श्रीनगर गढ़वाल। चौरास में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रंगों और संगीत से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सौरभ बहुगुणा और प्रतीक्षा बमराड़ा ने अपने मधुर एवं मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिससे पूरा पांडाल झूम उठा। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित जनसमूह के साथ फूलों की होली खेली। आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक बना। लोगों ने एक-दूसरे को रंगों की शुभकामनाएं देकर पर्व का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *