नशा मुक्त भविष्य की ओर सशक्त कदम

पौड़ी। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त पहल से जनपद पौड़ी में नशा उन्मूलन अभियान को मानवीय संवेदनाओं और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत युवाओं को नशे से बचाने का संदेश दिया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम और ड्रग डिटेक्शन टेस्ट में सभी छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव आना आशा और विश्वास का प्रतीक बना। यह पहल युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करती है।