17 एसडीजी संकेतकों की समीक्षा कर की गई सुधार योग्य क्षेत्रों की पहचान

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग जनपद में सतत विकास लक्ष्यों, पीएम गतिशक्ति एवं विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने की। सीपीपीजीजी-नियोजन विभाग एवं पीएम गतिशक्ति से जुड़े विषय विशेषज्ञों ने अधिकारियों को डेटा आधारित योजना निर्माण, संसाधनों के समन्वित उपयोग और एकीकृत अवसंरचना विकास पर प्रशिक्षण दिया। बताया गया कि एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट 2023-24 में उत्तराखण्ड ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद स्तर पर 17 एसडीजी संकेतकों की समीक्षा कर सुधार योग्य क्षेत्रों की पहचान की गई। विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 के तहत बेहतर जीवन स्तर, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक आधारित सुशासन पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति और विभागीय समन्वय के निर्देश दिए।