सघन चेकिंग अभियान से बढ़ी पुलिस की सतर्कता

देहरादून। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक जांच की जा रही है। अभियान के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों व व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने से आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।