नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गोपेश्वर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 24 फरवरी को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी गौरव सेंजवाल, निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर, को गिरफ्तार कर लिया गया।