डुंडा में माँ रेणुका देवी विकास मेले का भव्य शुभारंभ

डुंडा में माँ रेणुका देवी विकास मेले का भव्य शुभारंभ
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जनपद स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विकासखण्ड डुंडा में मंगलवार को माँ रेणुका देवी विकास मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन माँ रेणुका देवी की सानिध्य में ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने किया। यह मेला 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल, जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, देव डोली दर्शन और मनोरंजन गतिविधियाँ मेले का आकर्षण हैं। इस अवसर पर आसपास के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *